Monday, 4 May 2020

बड़नगर से कांग्रेस विधायक की कोरोना जांच रिपोर्ट डाउटफुल आई, फिर से सैंपल भेजा जाएगा

 

जिले में काेराेना का कहर अब जनप्रतिनिधियाें तक पहुंच गया है। जिले के बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली माेरवाल की कोरोना जांचरिपोर्ट डाउटफुल आई है। बड़नगर के डॉक्टरों के अनुसार, जो रिपोर्ट मिली है वह डाउटफुल है। विधायक के सैंपल फिर से जांच के लिए भेजे जाएंगे। हालांकि, इस रिपोर्ट मेंयह कंफर्म नहीं है कि विधायक कोरोना पाॅजिटिव हैं।

सोमवार को जिले में 10 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। रिपोर्ट में बड़नगर के लोग भी शामिल हैं। दो रिपोर्ट डाउटफुल हैं, इनमें विधायक और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। विधायक मोरवाल लॉकडाउन के बाद से ही लोगों की मदद में जुटे थे। वे कई बार संक्रमित इलाकोंतक भी पहुंचे और लोगों की मदद की।

रविवार को पार्षद समेत दो लोगों की जान गई थी
रविवार को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भाजपा पार्षद समेत दो लोगों की मौत हाे गई थी। तोपखाना वार्ड निवासी भाजपा पार्षद मुजफ्फर हुसैन (55 साल) राशन वितरण के दौरान संक्रमित हुए थे। वार्ड में सैनिटाइज का कार्य भी उन्होंने अपनी मौजूदगी में करवाया था। 24 अप्रैल को तबीयत खराब होने पर उन्हें माधवनगर अस्पताल में भर्ती करायाथा, यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें मक्सी रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की बिल्डिंग में क्वारैंटाइन कर दिया था। इसके अलावा, जानसापुरा की 45 साल की महिला की भी रविवार को मौत हुई।

17नए केस सामने आए
दाे दिन की राहत के बाद साेमवार काे उज्जैन में फिर से 17लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। सोमवारसुबह जारी बुलेटिन में 10 और शाम कीरिपोर्ट में 7 नए केस सामने आए।इसके साथ पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 173हो गया। जबकि अब तक 35 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभागके अनुसार, उज्जैन मेंअब तक 3470 सैंपल लिए गए, इनमें 3052 की रिपोर्ट आ चुकी है।2475 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 355 सैंपल रिजेक्ट कर दिए गए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
उज्जैन के बड़नगर विधानसभा से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल।


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3c31FPg

No comments:
Write Comments